फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विकास कार्यों की जांच करेगी टीएसी

विकास कार्यों की जांच करेगी टीएसी

Tue, 27 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की जांच करेगी टीएसी
ज्ञानपुर। राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त के धन से गांवों में कराए गए विकास कार्यों की जांच अब मंडलीय टीएसी (टेक्निकल ऑडिट कमेटी) करेगी। भदोही जिले की 10 बड़ी ग्राम पंचायतों में तीन साल के कार्यों की पड़ताल करने के लिए टीम जल्द ही जिले में पहुंचेगी। इसमें शौचालय, आवास, मनरेगा के कार्यों समेत अन्य विकास कार्यों की गहराई से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की 561 ग्राम सभाओं में करीब 10 से 15 ऐसी ग्राम पंचायतें शामिल हैं, जिनका क्षेत्रफल काफी बड़ा है। इन ग्राम पंचायतों में राज्य एवं 14वें वित्त में विकास के लिए बड़ी धनराशि शासन स्तर से भेजी जाती है। इन गांवों में विकास कार्यों के साथ ही धांधली की भी आवाज उठती है। ग्राम पंचायत अधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान तक कई कार्यों को लेकर सवालों में घिर जाते हैं। जिलास्तर पर न्याय न मिलने पर शिकायतकर्ता मंडल एवं प्रदेश स्तर पर शिकायत करते हैं। इसी के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जिले की 10 बड़ी ग्राम पंचायतों की टीएसी जांच कराई जाएगी। इसमें मंडलीय स्तर की जांच टीम जिले में जांच करेगी। टीएसी ने जिले स्तर पर पत्र भेजकर अवगत करा दिया है। जल्द ही जांच शुरू होगी। टीएसी जांच के लिए जिन गांवों को नामित किया गया है उनमें ज्ञानपुर ब्लॉक में जखांव, कसिदहां, औराई ब्लॉक में उपरौठ, डीघ ब्लॉक में डीघ, इनारगांव, बैरीबीसा, भदोही ब्लॉक में पिपरिस, हरियांव, मूंसीलाटपुर और सुरियावां ब्लॉक में जमुनीपुर अठगवां गांव शामिल हैं। टीएसी टीम गांवों में भौतिक सत्यापन करने के साथ ही अभिलेखीय जांच भी करेगी। भौतिक और अभिलेखीय जांच में अंतर मिलने पर संबंधित गांव के ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर कार्रवाई तय हो सकती है। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मंडलीय टीएसी टीम ने 10 बड़ी ग्राम पंचायतों को जांच के लिए नामित किया है। मार्च के पहले सप्ताह में टीम जिले में आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed