{"_id":"5a9463284f1c1b8e238bafa8","slug":"61519674152-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के पीरखांपुर रोड स्थित एक मकान पर कब्जे को लेकर दो कालीन निर्यातकों के बीच विवाद हो गया। मारपीट की नौबत आने से पहले ही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। इस बीच शांतिभंग न हो, इसके लिए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई।
मकान के वारिसों ने दो निर्यातकों को आधा-आधा मकान बेच दिया था। निर्यातक इरशाद अहमद का तर्क था कि जो जमीन एकराम ने खरीदी है वह उस पर दो दशक से भी अधिक समय से बतौर किराएदार काबिज हैं। उसका मकान मालिक से लेनदेन बाकी है, जिसको लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। वह मकान खाली नहीं करेगा। आरोप है कि एकराम पक्ष ने बीती रात मकान में लगा ताला तोड़कर उसमे घुस गए। जिसको लेकर सुबह दोनो पक्षों से एक एक दर्जन लोग मौके पर जमा हो गए। इकोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। देर शाम तक वार्ता चलती रही। वहीं, तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।