{"_id":"5a7ca9244f1c1b4d588b791c","slug":"61518119204-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सुरक्षा बाइक, टेंपो से पहुंच रहीं कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सुरक्षा बाइक, टेंपो से पहुंच रहीं कापियां
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा को लेकर सूबे की सरकार तो सख्त है। इसका असर प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भी देखा जा रहा है। इसके बाद भी उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर तक ले आने में लापरवाही की हदें पार की जा रहीं हैं।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 61 हजार से अधिक 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की कापियों को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में जमा किया जा रहा है। कापियों को संकलन केंद्र तक जमा करने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। बिना सुरक्षा व्यवस्था के कापियों को बाइक, टैंपो और बस से संकलन केंद्र तक पहुंचाया जा रहा हेै। 72 परीक्षा केंद्रों में से 10 केंद्र ही अपने चार पहिया वाहन से संकलन केंद्र तक पहुंचा रहे हैं। कापियां संकलन केंद्र तक लाने के दौरान सुरक्षा बल के जवान भी साथ नहीं आते। इससे कापियों के बंडल में हेराफेरी होने की आशंका को बल मिलने लगा है। सख्ती से परेशान नकल माफिया कापियों में हेराफेरी कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से बचकर मौखिक तौर पर प्रश्न हल करा दिए जा रहे हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर परीक्षा केंद्र के बाहर कापियां लिखवाकर जमा करवाने की बातें भी सूत्रों से छनकर आईं हैं। परीक्षा में तो परीक्षार्थी बैठ रहे हैं, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद उनकी कापियों को बदल दिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे तो परीक्षा केंद्र में लगे हैं। बाहर कापियां बदलने का खेल कुछ परीक्षा केंद्रों में जारी है। जिसके चलते परीक्षा खत्म होने के बाद काफी देर में कापियां संकलन केंद्र में पहुंच रहीं हैं। इसी के चलते संकलन केंद्र का कोठार परीक्षा कंट्रोल रूम को काफी देर में सूचना उपलब्द करा रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद भी अधिकारी अनजान बने हुए हैं।