फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से फहरा तिरंगा

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से फहरा तिरंगा

Sun, 28 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से फहरा  तिरंगा
मिर्जामुराद/बड़ागांव/हरहुआ। ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, बैंकिंग एवं शिक्षण संस्थानों, निजी प्रतिष्ठानों में बड़े ही उत्साह के साथ 69वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं देशभक्ति के गीतों से पूरी फिजां गुलजार रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबतपुर स्थित आशा महाविद्यालय में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, बलदेव पीजी कॉलेज व इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. एसडी अग्रवाल ने तो बलदेव संस्कृत महाविद्यालय में कॉलेज में प्राचार्य कृष्णा प्रसाद मिश्रा और महिला महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ. राघवेंद्र नारायण ने ध्वजारोहण किया। सीओ बड़ागांव कार्यालय पर सीओ शफीक अहमद, बड़ागांव थाने पर थानाध्यक्ष अनिल सिंह, ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ कौशलेंद्र सिंह ने ध्वज फहरा कर राष्ट्र के अमर शहीदों को नमन किया। मां भगवती इंटर कॉलेज में श्रीनाथ कुशवाहा, आनंद बाल विद्या निकेतन में अवधेश तिवारी, माता प्रभावती इंटर कॉलेज में नन्दलाल त्रिपाठी, जेएस पब्लिक स्कूल में चेयरमैन अरविंद सिंह, जयेन्द्र सिंह, सरस्वती शिशु शिक्षा सदन बड़ागांव एवं सरस्वती शिक्षण संस्थान में पूर्व विधायक अजय राय, कमला भागवत इंटर कॉलेज साधोगंज में राकेश दूबे, जगनारायन तिवारी विद्यालय में राजमन तिवारी, एसडी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सवेंद्र प्रसाद ने झंडारोहण किया। बड़ागांव भाजपा कार्यालय पर विधानसभा संयोजक डॉ. जेपी दूबे ने झंडारोहण किया। सरला लर्नर्स एकेडमी में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। हथियर सनराइज एकेडमी में प्रबंधक अनिल यादव, बाबा डोमन देव महाविद्यालय में पूर्व प्रमुख लाल बहादुर सिंह तथा चोलापुर ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख सुभाष यादव ने झंडारोहण किया। उधर, हरहुआ में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

पिंडरा प्रतिनिधि के अनुसार परसरा स्थित जगतनारायण पब्लिक स्कूल में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने तो तहसील पिंडरा, जवाहर नवोदय विद्यालय, तहसील बार एसोसिएशन में एसडीएम डॉ. एनएन यादव ने तिरंगा फहराया। बीआरसी मंगारी में बीईओ अशोक सिंह, कथौली स्थित मां शारदा महिला महाविद्यालय में यूपी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. रामललित सिंह, बरवा स्थित बीवीएम इंग्लिश स्कूल में सत्य प्रकाश पटेल ने ध्वजारोहण किया। गंगापुर स्थित ग्राम्यांचल महिला डिग्री कॉलेज में झंडारोहण पश्चात युवा कवि सौरभ सिंह प्रांशु ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मिर्जामुराद : काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी कैंपस में डायरेक्टर डॉ. केके मिश्रा ने, एमएचजेआई स्कूल गौर के प्रबंधक मो. हारून एडवोकेट, किसान इंटरमीडिएट कॉलेज मिर्जामुराद में शिवराज मिश्र, एसएनएस नेशनल स्कूल में प्रवीण सिंह गौतम ने ध्वजारोहण किया। जनता इंटर कालेज, भवानी प्रसाद इंटर कॉलेज, अर्जुन प्रसाद इंटर कॉलेज व राउंड टेबल स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लोहता संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के केराकतपुर अलाउद्दीनपुर, लोहता, भट्ठी, महमूदपुर सहित सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सन फ्लावर एकेडमी में प्रबंधक प्रेमनारायण पटेल ने, सेंट जांस स्कूल, जूनियर हाई स्कूल आदि में झंडारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed