{"_id":"5a4fddc14f1c1bd1178b51e1","slug":"61515183553-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में मातृशक्तियों का समागम कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में मातृशक्तियों का समागम कल
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रांत की ओर से क्षेत्रीय महिला समागम ‘अन्नपूर्णा’ का आयोजन रविवार को किया गया है। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में मातृ शक्तियों का समागम होगा। महिला सशक्तिकरण को परवाज देने के उद्देश्य से काशी में पहली बार होने जा रहे इस समागम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 800 महिलाएं इस समागम में हिस्सा ले रही हैं। यहां 11 मातृशक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा, जिसमें गोवा की राज्यपाल, काशी की मेयर भी शामिल हैं।
माहेश्वरी भवन महमूरगंज में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम के चेयरमैन प्रमोद राम त्रिपाठी ने बताया समागम के बतौर मुख्य अतिथि गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल होंगी। महापौर मृदुला जायसवाल भी इस मंच को सुशोभित करेंगी। प्रांतीय महिला संयोजिका श्रद्धा अग्रवाल ने बताया कि सुबह दस बजे उद्घाटन होगा, वहीं दूसरे सत्र में महिला सहभागिता पर चर्चा होगी। दोपहर तीन बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक संध्या के लिए भारत विकास परिषद की तीस शाखाओं की महिलाओं ने खास तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किए हैं, जो कि काशी की विभूतियों और धरोहरों पर केंद्रित है। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे यहां आ जाएंगी। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रांतीय अध्यक्ष सुदीप टंडन, महामंत्री सुनील सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री नवीन श्रीवास्तव, राम माहेश्वरी मौजूद रहे।