{"_id":"5a45567a4f1c1b8d698c45a3","slug":"61514493562-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरुस्त होंगी चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरुस्त होंगी चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र सुविधाएं
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। रायफल क्लब सभागार में गुरुवार को आयोजित उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक में चांदपुर औद्योगिक आस्थान में बदहाल सुविधाओं की शिकायत पर जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने नाराजगी जताई। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में सुलभ शौचालय बनवाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने नियमित फागिंग और पुलिस पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया।
बैठक में उद्यमियों ने चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सीवर, सड़क, बिजली-पानी और सुरक्षा आदि के मुद्दे उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की शिकायत की। जब उन्होंने शिकायतों के मद्देनजर जानकारी चाही तो पता चला कि जिला पंचायतीराज अधिकारी बैठक में पहुंचे ही नहीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उन्हें शुक्रवार को अपने कार्यालय में तलब किया। वहीं, उद्यमियों और श्रमिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में तीन सुलभ शौचालय बनाने का निर्देश दिया। दो सुलभ शौचालय महेशपुर और चांदपुर ग्राम सभा की ओर से तो तीसरा शौचालय ज्ञान वेलफेयर सोसायटी की ओर से बनवाया जाएगा। एनर्जी इफिसिएंसी लिमिटेट को स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा नियमित फागिंग, पुलिस पेट्रोलिंग कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया।
बैठक में अवैध तरीके से ईंट-भट्ठे संचालित होने की शिकायत मिली, जिस पर उन्होंने जांच का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लें और प्राथमिकता से उनका निस्तारण करे। बैठक में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, उपायुक्त उद्योग के अलावा उद्यमी राजेश भाटिया, नीरज पारिख, राजेश वर्मा, कमलाकांत पांडेय, प्रेम मिश्रा और पीयूष आदि शामिल थे।