{"_id":"5a3ec2e14f1c1bf61b8b4c94","slug":"61514062561-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके पहुंचाकर दे दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके पहुंचाकर दे दिया तलाक
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। तीन तलाक का एक मामला शनिवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष पहुंचा। नगर विकास मंत्री ने समीक्षा बैठक से पहले रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची पीडि़ता ने मंत्री को बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा है। छह महीने के अंदर ही उसके शौहर ने उसे विदाई के बहाने पहले मायके पहुंचा दिया और फिर उसके कुछ दिन बाद तीन तलाक दे दिया। मंत्री ने पीडि़ता को न्याय का भरोसा दिलाया है।
नगर विकास मंत्री को दिए शिकायती पत्र के मुताबिक छित्तूपुर बीएचयू शाहीन हाशमी का निकाह बीते 24 फरवरी को मिर्जापुर जिले के बंगला देवरिया, चुनार निवासी मदरसा टीचर इमरानुल हक से हुई थी। शाहीन हाशमी ने मंत्री को बताया कि निकाह के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। ससुरालियों के साथ ही शौहर भी दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करते थे। चारपहिया वाहन के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। जबकि, निकाह के दौरान ससुराल पक्ष की जो भी मांग थी, उसे मायके वालों ने पूरी की थी। इस बीच उसके साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ने लगीं तो उसने चुनार पुलिस से फरियाद लगाई। पुलिस के हस्तक्षेप पर समझौता भी हुआ था। उसके बाद उसे विदाई के बहाने पति ने मायके पहुंचा दिया और फिर दस अगस्त को यहां आकर उससे तीन तलाक कह दिया। पीडि़ता की न्याय की गुहार पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी।