{"_id":"5a206bac4f1c1bb6678bf24f","slug":"61512074156-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के कानून का मसौदा तैयार करेंगी मुस्लिम महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के कानून का मसौदा तैयार करेंगी मुस्लिम महिलाएं
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.) के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान की ओर से महिला कचहरी लगाई गई। वरुणानगरम् कॉलोनी में लगी इस महिला कचहरी में तीन तलाक के मुद्दे के साथ ही शराबबंदी का मुद्दा उठा। नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने मांग की कि पूरे उत्तर प्रदेश में शराबबंदी होनी चाहिए। इस प्रस्ताव पर सभी मुस्लिम महिलाओं ने अपना समर्थन दिया।
महिला कचहरी में तीन तलाक के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि तीन तलाक का कानून बनाने के लिए मुस्लिम महिलाएं अपना मसौदा तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेंगी। मसौदा तैयार करने के लिए सभी मुस्लिम महिलाओं और तलाक पीड़ितों से मशविरा किया जाएगा। फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नजमा परवीन ने बताया कि इसके लिए इस्लामिक स्कॉलर, मुफ्ती व वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भी सलाह ली जा रही है। मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता, हाईकोर्ट के अधिवक्ता आत्म प्रकाश सिंह, अजीत सिंह व अधिवक्ता पूर्णेंदु उपाध्याय समेत डॉ. इरफान अहमद शमसी व मुफ्ती शफीक अहमद को सलाहकार समिति में शामिल किया गया है। समिति दस दिनों के अंदर मसौदा तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी। इस अवसर पर पंडित ऋषि द्विवेदी को सम्मानित किया गया। महिला कचहरी में अर्चना भारतवंशी, रुखसाना बीबी, सोमी खान, पूनम सिंह, शहनाज बेगम, शबाना बीबी, शाहजहां, शमसुननिसां, साजदा, रेहाना, मुमताज, कौसर जहां आदि मौजूद रहीं।