{"_id":"5a14898a4f1c1b96698b473b","slug":"61511295370-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से हटाए जाएंगे कूड़ाघर, रखे जाएंगे बड़े कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से हटाए जाएंगे कूड़ाघर, रखे जाएंगे बड़े कंटेनर
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में सड़कों के किनारे बने कूड़ाघरों को हटाया जाएगा ताकि शहर साफ-सुथरा दिखे। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने कूड़ाघरों को हटाना भी शुरू कर दिया है। कमलगढ़हा और बकरिया कुंड का कूड़ाघर बंद कर दिया गया है और वहां बड़ा कंटेनर रख दिया गया है। कांपैक्टर वाहन से कंटेनर में रखे कूड़े को सीधे करसड़ा कूड़ा प्लांट भेज दिया जाएगा।
स्वच्छता सर्वे 2018 में वाराणसी को अच्छी रैंकिंग मिले इसके लिए नगर निगम ने यह पहल की है। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से दिसंबर में स्वच्छता सर्वे कराया जाना है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि अगले चरण में भवनिया पोखरी, रेवड़ी तालाब, फातमान रोड और नगर निगम के पीछे बने कूड़ाघर हटाए जाएंगे। इसके बाद बाकी कूड़ाघरों को बंद कर वहां कंटेनर में कूड़ा रखने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल 14 वाहनों से कूड़ा करसड़ा भेजा जाएगा। नगर आयुक्त ने मंगलवार को निगम के स्टोर रूम, वर्कशाप, पेट्रोलपंप और कूड़ाघरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि थोड़ी खराबी के चलते तमाम वाहनों को स्टोर में खड़ा कर दिया गया है। उनकी मरम्मत कर उपयोग किया जाएगा।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का होगा सर्वे
21 वार्डों में कराए जा रहे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की हकीकत क्या है, इसका पता लगाने के लिए निगम प्रशासन सर्वे कराएगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि इन वार्डों में सर्वे टीम नागरिकों से फीडबैक लेगी कि वहां सफाई कर्मी समय से पहुंच रहे हैं या नहीं। पता किया जाएगा कि यूजर चार्ज लिए जाने के बाद भी कूड़ा उठाया जा रहा है या नहीं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
होटल-मैरिज लॉन संचालक करें कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था
नगर आयुक्त ने होटल और मैरिज लॉन संचालकों को निर्देश दिया है कि वे अपने परिसर में ही कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था कराएं। पिछले साल ही इस व्यवस्था को लागू किया गया था कि रोजाना 100 किलो या इससे अधिक कूड़ा जहां निकलता है, वे होटल प्रबंधक कंपोस्टिंग प्लांट लगाएंगे। मगर इस पर गंभीरता से अमल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसे दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें। मंगलवार को होटल प्रबंधक और लॉन संचालकों के साथ बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए।
----------
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का ब्लूप्रिंट तैयार
वाराणसी। सड़कों किनारे पटरियों और गलियों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। चार दिसंबर से पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा और मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। साथ ही, सामान भी जब्त कर लिए जाएंगे।
शहर में अतिक्रमण के चलते सड़कें संकरी होने के कारण यातायात में हो रही दिक्कतों के मद्देनजर निगम ने यह कदम उठाया है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने इसका पूरा नक्शा तैयार कराया है। इसमें शहर के प्रमुख चौराहों, गलियों, सड़कों को चिह्नित किया गया है। पूरी तैयारी के साथ निगम की टीम नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बाद कार्रवाई शुरू करेगी। इसमें पांडेयपुर चौराहा, लोहटिया, मैदागिन, कबीरचौरा, लंका, अस्सी, गोदौलिया, चेतगंज, नई सड़क, मलदहिया, सुंदरपुर, जगतगंज, लहुराबीर में सड़कों पर दुकान सजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।