फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजीव बने केसरवानी वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजीव बने केसरवानी वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Mon, 13 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
राजीव बने केसरवानी वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
वाराणसी। अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य सभा के रविवार को हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में जबलपुर के राजीव गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाराणसी के डॉ. वीरेंद्र केसरवानी को राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया। पिपलानी कटरा स्थित गणेश मंडपम में पहली बार मतदान के जरिए चुनाव हुआ। अब तक सर्व सम्मति से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनोनयन किया जाता रहा है।
विज्ञापन

महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नागपुर की सुनीता केसरवानी और राष्ट्रीय महामंत्री वाराणसी की बीना केसरवानी चुनी गईं। चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई। मतदान के बाद वोटों की गिनती हुई और शाम पांच बजे परिणाम जारी किया गया। राजीव गुप्ता को 198 और प्रतिद्वंद्वी एसएन केसरी को 101 मत मिले। 331 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव अधिकारी तुलसी दास गुप्ता, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र गुप्ता रहे। संचालन कैलाश केसरी और धन्यवाद ज्ञापन सीताराम केसरी ने किया। अतिथियों का स्वागत अवधेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर अरुण केसरी, राजेंद्र केसरी, डॉ. वीरेंद्र कुमार केसरवानी आदि मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वह हर स्तर पर प्रयास करेंगे। संरक्षक डॉ. एमके गुप्ता ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed