फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दुनिया में मेडिकल हब के रूप में उभरेगा भारत

दुनिया में मेडिकल हब के रूप में उभरेगा भारत

Sat, 28 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
दुनिया में मेडिकल हब के रूप में उभरेगा भारत
वाराणसी। 2021 तक दुनिया में भारत की पहचान मेडिकल हब के रूप में भी होगी। विश्वसनीय चिकित्सा के लिए दुनिया भर के देशों से लोग यहां आएंगे। उनके लिए डालमिया ग्रुप की ओर से अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं वाले अस्पतालों का विस्तृत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इस शृंखला में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, बंगलूरू और मुंबई समेत देश के विभिन्न हिस्सों के अत्याधुनिक सुविधाओं वाले हॉस्पिटल शामिल होंगे। शुक्रवार को यहां आए डालमिया ग्रुप के चेयरमैन संजय डालमिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

इंडियन डायस्पोरा सेंटर की ओर से जीवनदीप पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय विश्व प्रवासी भारतीय महोत्सव में आए डालमिया ने कहा कि उनकी योजना भारत को पूरी दुनिया में विश्वसनीय और किफायती चिकित्सा सुविधाओं के हब के रूप में विकसित करने की है। अब तक दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा सहित एनसीआर में 100 बड़े अत्याधुनिक अस्पतालों से अनुबंध हो चुका है। दिल्ली में ‘पायलट प्रोजेक्ट’ के तौर पर विदेशियों और आप्रवासी भारतीयों के इलाज की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अगले एक साल में वाराणसी समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों के अत्याधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल भी इस शृंखला से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

डालमिया ग्रुप विभिन्न देशों के दूतावासों से संपर्क कर उन्हें इस बारे में जानकारी दे रहा है। भारत आने वाले पर्यटक हों या दुनिया के किसी देश का कोई नागरिक, इलाज के लिए उसे अपने दूतावास के जरिए आवेदन करना होगा। दूतावास से डालमिया ग्रुप को इसकी जानकारी मुहैया होगी। फिर उन्हें किसी जानकारी या ठहरने-इलाज कराने के लिए भटकना या परेशान होना नहीं पड़ेगा। बीमारी के हिसाब से उसकी विशेषज्ञता वाले अस्पतालों में उनका इलाज सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय डालमिया ने कहा कि मारीशस, नेपाल, अफगानिस्तान समेत अन्य एशियाई देशों में जहां भारतवंशी हैं और इलाज के लिए भारत आते-जाते हैं, उनके लिए डालमिया समूह अत्याधुनिक अस्पताल खोलेगा। बताया कि अमेरिका में अब भी पांच करोड़ से ज्यादा लोगों के पास मेडिकल इंश्योरेंस नहीं है और वहां के लोग भी इलाज के लिए भारत आते हैं। अमेरिका के सबसे बड़े क्लिनिक मेयो क्लिनिक से भी करार किया गया है। वहां से भी मरीजों को भारत भेजा जाएगा।
डालमिया समूह के चेयरमैन संजय डालमिया ने कहा कि करीब ढाई दशक बाद काशी आए हैं लेकिन इतने वर्षों में जितना बदलाव होना चाहिए था, उतना बनारस नहीं बदला। डालमिया समूह यहां फैली अपनी विरासतों को संवारेगा और संजोएगा। डालमिया समूह की कंपनियों में भी जल्द कुछ नए बदलाव दिखाई पड़ेंगे।

मारीशस उच्चायोग की ओर से दूसरे विश्व प्रवासी भारतीय महोत्सव में प्रमुख उद्योगपति संजय डालमिया सहित पांच लोगों को ‘विश्व भारतीय रत्न’ से नवाजा गया। मारीशस में रहने वाले भारतीयों के सांस्कृतिक एवं ओद्यौगिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए डालमिया को यह सम्मान दिया गया। संजय डालमिया ने इस मौके पर कहा कि भारतीय न केवल अपनी संस्कृति बल्कि अपने मूल्यों के जरिए भी एक-दूसरे से जुड़े हैं। बताया कि उन्होंने प्रदेश सरकार को काशी के विकास के लिए कई सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed