फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सपा में टिकट के लिए 440 ने किए आवेदन

सपा में टिकट के लिए 440 ने किए आवेदन

Wed, 25 Oct 2017 02:51 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
सपा में टिकट के लिए 440 ने किए आवेदन
वाराणसी। सपा में मेयर और पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी करने की तिथि मंगलवार को बीत गई। मंगलवार तक करीब 440 लोगों ने सभासद का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। वहीं मेयर का चुनाव लड़ने के लिए सात दावेदारों ने आवेदन किया है। मेयर के लिए पिछले दो दिनों में कोई आवेदन नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो मेयर का चुनाव लड़ने के कुछ दावेदार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के संपर्क में है। इनकी सहमति मिलने के बाद वह आवेदन करेंगे। मेयर पद के लिए एथलीट पूजा यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष प्रियांशु यादव, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष दीपचंद गुप्ता की पत्नी रूपा गुप्ता, प्रदेश सचिव संजय गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता, राजेश यादव की पत्नी प्रिया यादव, प्रदेश सचिव शमीम की पत्नी पूर्व पार्षद रुख्साना शहनाज, महिला सभा की कार्यक र्ता रितु गुप्ता ने आवेदन किया है। वहीं रामनगर पालिका में सुरेंद्र यादव, कमलेश यादव, पूर्व चेयरमैन धर्मेंश्वर सिंह, आलोक गुप्ता, डॉ. मो. कलीम ने चेयरमैन का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की है। गंगापुर से पूर्व चेयरमैन विजय यादव ने दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed