फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धनतेरस का इंतजार, सजा बर्तन बाजार

धनतेरस का इंतजार, सजा बर्तन बाजार

Sun, 15 Oct 2017 02:02 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस का इंतजार, सजा बर्तन बाजार
वाराणसी। धरतेरस के इंतजार में बर्तन बाजार सज-संवर गया है। दुकानें बाहर पटरियों तक सजने लगी हैं। कई नए उत्पाद इस बार आए हैं। दुकानों पर क्वालिटी और डिजाइन के आधार पर बर्तनों की पूरी शृंखला है। बड़े शोरूम भी सज गए हैं और धनतेरस पर जगह-जगह लगने वाली अस्थाई दुकानों की तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं। बर्तन कारोबारियों के मुताबिक जीएसटी से दाम में औसतन दस फीसदी की वृद्धि हुई है। महंगाई के बावजूद धनतेरस पर कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऐसा इंडक्शन की चढ़े सभी बर्तन
इंडक्शन लेने के बाद उपभोक्ताओें को अक्सर यह दिक्कत आती थी कि उस पर सभी बर्तन नही चढ़ाए जा सकते थे। इस बार बाजार में ऐसा इंडक्शन (स्मिथ कूका) आ गया है, जिस पर कोई भी बर्तन चढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

ड्रमसेट में 101 बर्तन
त्योहार के साथ ही आगामी लगन के सीजन के मद्देनजर भी बर्तन बाजार में पूरी तैयारी है। सात हजार रुपये में ड्रम सेट है। पकाने, परोसने से अन्य जरूरतों तक के 101 बर्तन इस सेट में हैं। थाली सेट ऐसे आ रहे हैं जो ब्रास मेटल पर सिल्वर कोटेड है। यह देखने से चांदी सरीखा प्रतीत होते हैं। गिफ्ट पैक में भी बर्तनों की लंबी शृंखला दुकानों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है। ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ रही है। बर्तनों की नई रेंज के साथ हम भी तैयार हैं। - अभिषेक केशरी, संतुष्टी किचन गैलरी
जीएसटी लगने के बाद बर्तनों के दाम में तेजी आई है। बावजूद इसके धनतेरस पर बेहतर कारोबार की उम्मीद है। - यश अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
बर्तनों के दाम पर महंगाई का असर है लेकिन त्योहार का उत्साह बना हुआ है। इस बार भी अच्छे व्यापार की पूरी उम्मीद है। - दिनेश सिंह, बर्तन कारोबारी
साल भर में बर्तनों की सबसे अधिक खरीदारी धनतेरस पर ही होती है। हमें इस बार उपभोक्ताओं और बाजार से ढेरों उम्मीद है। - घनश्याम जैन, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed