फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धान की फसल के लिए संजीवनी बनकर आई बारिश

धान की फसल के लिए संजीवनी बनकर आई बारिश

Thu, 24 Aug 2017 02:43 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
धान की फसल के लिए संजीवनी बनकर आई बारिश
वाराणसी। जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को अपराह्न झमाझम बरसात हुई। इससे धान की फसल को लेकर परेशान किसानों को राहत मिली। किसानों ने कहा कि बारिश फसल के लिए संजीवनी बनकर आई। वहीं उमस में भी कमी आई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मिर्जामुराद क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों के बाछे खिल गई। धान की फसल के लिये पानी की नितांत आवश्यकता बताई जा रही थी। ऐसे में बारिश को लेकर किसान खासे परेशान थे। रामदेव व संजय पटेल ने बताया की सावन-भादो में अच्छी बारिश हुई। लेकिन इधर क्षेत्र स्थित भुवालपुर माइनर में पानी न आने से खेती प्रभावित होने लगी थी। यह बारिश उनकी फसल के लिए संजीवनी साबित होगी।
विज्ञापन

रोहनिया क्षेत्र में बारिश होने से किसान खुश हैं। बताया कि धान की फसल के लिए यह पानी काफी फायदेमंद होगा। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने लगी थी। परेशान किसान निजी नलकूप से सिंचाई करने की योजना बना रहे थे कि इंद्रदेव ने उन्हें बड़ी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कछवा रोड संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में बुधवार को मूसलाधार बरसात होने से दूकानों में पानी भर गया। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि नेशनल हाईवे के किनारे बने नाले का पानी चुनार रोड पर ओवरफ्लो होने पर खोल दिया गया, जिससे लोगों की दुकान में पानी भर गया। आराजी लाइन क्षेत्र में कहीं झमाझम हुई तो कहीं बूंदाबांदी। राजातालाब व अन्य क्षेत्रों में दोपहर बाद जोरदार बरसात हुई। वहीं जक्खिनी शांहशाहपुर इलाके में मामूली बूंदाबांदी हुई। यहां के किसानों को अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है। उनका कहना है कि इतने भर से काम नहीं चलने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed