{"_id":"596e6bca4f1c1bc9228b4705","slug":"61500408778-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलभ शौचालय के कर्मचारी ने पेश की मिशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलभ शौचालय के कर्मचारी ने पेश की मिशाल
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ (वाराणसी)। तथागत की उपदेश स्थली पर सुलभ शौचालय के कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए विदेशी पर्यटक के छूटे हुए रुपयों सहित अन्य सामानों से भरे बैग को सारनाथ पर्यटक पुलिस को लौटा दिया। पर्यटक पुलिस ने बनारस के होटलों से उक्त विदेशी युवक को खोज कर बैग वापस लौटा दिया।
मंगलवार को स्पेन निवासी एलेक्स एस्पानोला सारनाथ घूमने आया था। भ्रमण के दौरान शौच करने के लिए संग्रहालय के समीप बने सुलभ शौचालय गया। जहाँ अपने कमर में बंधा बैग निकालकर रखने के बाद शौच क्त्रिस्या से निवृत्त होकर चला गया। जब शौचालय संचालक रविन्द्र पासवान की नजर बैग पर पड़ी तो वह सारनाथ में खोजबीन किया। जब उक्त विदेशी युवक नहीं मिला तो बैग को पर्यटक पुलिस के निरीक्षक राजेश कुमार को दे दिया। बैग में जांच के दौरान पासपोर्ट, इंडियन करंसी, चारहजार, एएटीएम, 100यूरो डॉलर मिला। पर्यटक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए वाराणसी के होटलों से संपंर्क करना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद उक्त युवक के कैंटोमेंट के एक होटल में ठहरे होने की सूचना मिली। पर्यटक पुलिस की सूचना पर विदेशी युवक सारनाथ पहुँचा। पर्यटक पुलिस ने सामान को वापस लौटाया। सामान मिलते ही विदेशी युवक ने कहा कि बाबा की देन है कि मेरा सामान मिला। इस समय बाबा रंग की गंगा बह रही है बनारस में। इस आध्यात्मिक नगरी को बारंबार प्रणाम करता हूँ। आप सभी को धन्यवाद।