{"_id":"5963e92d4f1c1b4d228b4690","slug":"61499719981-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो भी करें, खुश होकर करें: बाबा संभवराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो भी करें, खुश होकर करें: बाबा संभवराम
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी।श्री सर्वेश्वरी समूह पड़ाव में सोमवार को तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन महिला एवं युवा गोष्ठी के साथ हुआ। इस दौरान पूज्यपाद गुरुपद बाबा संभवराम ने कहा कि ईश्वर ने हमें बुद्धि विवेक सब कुछ दिया है लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना विवेक भूल गए हैं। आस्था, समर्पण और विश्वास नहीं दिख रहा है। विश्वास के बिना कुछ हासिल नहीं होता है।
बाबा ने कहा कि हम जो भी करें पूरे विश्वास के साथ खुश होकर और प्रेम के साथ करें। पहले संयुक्त परिवार में रहने के दौरान सब एक दूसरे के सुख दुख के भागीदार होते थे। महिलाएं और पुरुष शिव और शक्ति का रूप हैं और इन्ही के सामंजस्य से ये संसार चल रहा है। और जहां भी ये सामंजस्य नहीं होता है वहां पर विपरीत चीजें उत्पन्न होती हैं।
इससे पहले सर्वेश्वरी समूह का 56वां अखिल भारतीय वार्षिक अधिवेशन हुआ, जिसमें समूह की सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान शाखाओं द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में जुलाई 2016 से अब तक किए गए लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। भक्तों को आम, आंवला, नीबू और कटहल के दो हजार पौधे भी वितरित किए गए।