{"_id":"594040e24f1c1b2f098b478c","slug":"61497383138-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेंट लगा तेल लेने वालों को एसपी का शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेंट लगा तेल लेने वालों को एसपी का शुक्रिया
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। लखनऊ-वाराणसी की तर्ज पर अब जौनपुर में भी बिना हेलमेट पहने किसी भी बाइक सवार को पेट्रोल पंप से पेट्रोल नही मिलेगा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पचहटिया स्थित पेट्रोल पम्प पर मंगलवार को लोगों को जागरूक करते हुए कही। एसपी ने हेलमेट लगाकर पेट्रोल लेने आए कई लोगों को गुलाब का फूल देकर धन्यवाद दिया।
एसपी ने बताया कि यदि किसी प्रकार से बाइक सवार पेट्रोल पा भी गया तो टंकी से आगे जाने पर जांच में पकड़ा जाएगा। यदि पहली बार पकड़ा जाएगा तो समझाकर छोड़ देंगे। बाद में चालान होगा। उन्होंनेे कहा कि दिनभर में जितनी मौतें सड़क दुर्घटना में होती हैं उनमें बिना हेलमेट की घटनाएं अधिक पाई जा रही हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक और उसके सह यात्री को हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। एसपी ने लोगों को जागरूक करते कहा कि अपने परिवार और बच्चों को ध्यान में रखते हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
उन्होंने बताया कि पेट्रोल पम्पों के ईदगिर्द पुलिस पिकेट स्थापित किया जाएगा। जहां मौजूद पुलिस कर्मी पेट्रोल लेकर जाने वालों को चेक करेंगे। यदि हेलमेट नहीं मिला तो वाहन का चालान कर दिया जाएगा। पेट्रोल पम्पों पर भी हेलमेट उपलब्ध करा दिया गया है। बाइक चालक चाहें तो वहां से हेलमेट ले सकते हैं। इस मौके पर पेट्रोल पम्प के अधिष्ठाता वृन्दावन पाठक उर्फ नान्हू पाठक ने लोगों से अपील किया कि बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर चन्द्रमणि एण्ड संस के प्रोप्राइटर दिवाकर पाठक, इंडियन आयल के फील्ड आफिसर सौरभ कुमार, पेट्रोलियम वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, महामंत्री रामपाल सिंह, संरक्षक कंचन सिंह, जितेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार राय आदि मौजूद रहे।