फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया

गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया

Sat, 10 Jun 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया
शाहगंज। अधिवक्ता अर्जुन सिंह पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को शाहगंज तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने मांग किया है कि हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवांह गांव निवासी तहसील के अधिवक्ता अर्जुन सिंह को बुधवार की सुबह तहसील आते समय पट्टीदारों ने मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।घटना की रिपोर्ट सरपतहां थाने में दर्ज कराई गई है। शुक्त्रस्वार को तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत यादव की अगुवाई में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने यह निर्णय लिया कि दर्ज मुकदमें धारा बढ़ाई जानी चाहिए। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। बैठक में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। संचालन महामंत्री राम जी चौरसिया ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामहित यादव, लालता प्रसाद यादव, महंतदेव यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, आरपी पांडेय, नवल किशोर, वीरेंद्र सिंह, गंगा सिंह, धीरेंद्र सिंह, आदित्य नारायण सिंह, हरिनंदन उपाध्याय, कफील अहमद, गयास सरवर व मोहम्मद शारिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed