Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   60 farmers learnt techniques of vegetable production and sustainable agricultural practices

Varanasi News: 60 किसानों ने सब्जी उत्पादन और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की तकनीक जानी

Wed, 10 Jun 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
60 farmers learnt techniques of vegetable production and sustainable agricultural practices
आईसीएआर-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अभियान “खेत बचाओ” के तहत मंगलवार को ग्राम हरसोस राजातालाब में 60 किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में 46 पुरुष और 14 महिला किसानों को खेती की नई तकनीक बताई गई। डॉ. शैलेश कुमार तिवारी ने सब्जियों की जैविक खेती और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, उत्पादन लागत में कमी तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली के लिए संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। डॉ. सुदर्शन मौर्य ने सूक्ष्मजीवी आदानों (माइक्रोबियल इनपुट्स), जैव उर्वरकों एवं जैव नियंत्रण कारकों (बायोकंट्रोल एजेंट्स) के प्रयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सब्जी फसलों में कीट और रोग प्रबंधन के लिए पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने व रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने की आवश्यकता है। डॉ. धनंजय होंगल ने कृषकों को पत्तेदार एवं जड़ वाली सब्जियों की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने सब्जी उत्पादन, जैविक खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों से संबंधित विभिन्न तकनीकी प्रश्न पूछे। सभी प्रश्नों के विशेषज्ञों ने जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed