फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   60 children malnutritioned in varanasi

बनारस में मिले 60 कुपोषित बच्चे

Fri, 13 Feb 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Fri, 13 Feb 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
60 children malnutritioned in varanasi
ग्रामीण इलाकों में लगे स्वास्थ्य शिविरों में जांच के दौरा 60 बच्चों में कुपोषण की पुष्टि हुई है। बनारस में इतनी बड़ी संख्या में कुपोषित बच्चों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं पर सवाल खड़ा हो गया है। इनमें कुछ बच्चे अति कुपोषित मिले हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उनके माता-पिता को खान-पान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण पोषण मिशन के तहत जिले के हरहुआ, चोलापुर आदि ब्लाकों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बच्चों के साथ माताओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। दो से दस फरवरी तक चले शिविर में जहां हरहुआं ब्लाक में 20 बच्चे कुपोषित मिले, वहीं चोलापुर ब्लाक के विभिन्न गांवों में 40 बच्चों में कुपोषण की पुष्टि हुई है। हरहुआं ब्लाक के आयर गांव को डीएम प्रांजल यादव ने गोद लिया हुआ है।
विज्ञापन


आयर में चार कुपोषित बच्चों के मिलने से खलबली मच गई है। आयर के अलावा चमांव में दो, भत्तूपुर-भवानीपुर में चार, बड़ालालपुर और मोहांव में छह बच्चों समेत ब्लाक में कुल 20 कुपोषित बच्चे मिले हैं। दानगंज संवाददाता के अनुसार चोलापुर के हाजीपुर में 11, बहरामपुर में 12, नियारडीह में पांच, बहादुरपुर-खरदहा, मंगोलपुर, मुंडेरी, मोहिनीडीह में एक-एक, टेकारी-अजगरा में दो-दो और गड़सरा में तीन बच्चों में कुपोषण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में तो चिकित्सकों ने बच्चों के मांता-पिता को खान-पान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है। हालांकि कुपोषित बच्चों के मिलने के बाद भी इन गांवों में अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed