फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5G service started in Varanasi No need for new SIM card enjoy 100 times more speed

वाराणसी में 5G सेवा शुरू: नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं, 100 गुना ज्यादा स्पीड का उठाइए लुत्फ

Thu, 06 Oct 2022 10:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Oct 2022 10:59 PM IST
सार

कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल ने गुरुवार को वाराणसी में 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा की। इंटरनेट की 100 गुना ज्यादा स्पीड के लिए जिले में तैयार 800 साइट को धीरे धीरे शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
5G service started in Varanasi No need for new SIM card enjoy 100 times more speed
Airtel 5G - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

5जी सेवा लांचिंग के बाद गुरुवार से वाराणसी में मोबाइल धारकों को 5जी की सेवा मिलनी शुरू हो गई है।  ग्राहकों को 5जी प्लस सेवाओं का चरणबद्ध तरीके से लाभ मिलेगा। 5जी स्मार्ट फोन वाले ग्राहक अपने वर्तमान डेटा प्लान पर ही 5जी प्लस का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि मौजूदा एयरटेल के 4जी सिम पूरी तरह से 5जी सेवा के लिए बनाया गया है, इसलिए किसी नए सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल ने गुरुवार को 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा की। इंटरनेट की 100 गुना ज्यादा स्पीड के लिए जिले में तैयार 800 साइट को धीरे धीरे शुरू किया जाएगा। पुराने शहर की घनी आबादी को देखते हुए यहां के लिए विशेष प्लान भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सुपर-फास्ट कॉल कनेक्ट की सुविधा
5जी सेवा शुरू होने के साथ ही वर्तमान की तुलना में 20 से 30 गुना अधिक गति के साथ-साथ शानदार वॉयस क्वालिटी और सुपर-फास्ट कॉल कनेक्ट की सुविधा मिलेगी। यहां बता दें कि एक अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नई दिल्ली में 5जी सेवा की लॉचिंग के बाद वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुविधा का ट्रायल शुरू होने के साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट, काशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाट पर मोबाइल धारकों को 5जी की सेवा मिलने लगी थी। गुरुवार से अलग-अलग साइट पर पुश बटन के जरिये धीरे-धीरे यह सेवा शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed