{"_id":"592401724f1c1bd56a535a0c","slug":"5g-jammer-will-be-placed-in-24-jail-of-state-including-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों के नेटवर्क पर नकेल, वाराणसी समेत सूबे के 24 जेलों में अब ‘5G’ जैमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों के नेटवर्क पर नकेल, वाराणसी समेत सूबे के 24 जेलों में अब ‘5G’ जैमर
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह
Updated Tue, 23 May 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
12 जेलों के जैमर अपग्रेड होंगे, 12 जेलों में लगाए जाएंगे नए
- फोटो : SELF
जेलों में जैमर लगे होने के बावजूद मोबाइल फोन के जरिए चल रहे अपराधियों के नेटवर्क पर अब जल्द ही शिकंजा कसने वाला है। वाराणसी समेत प्रदेश की 24 जेलों में अब अत्याधुनिक तकनीक के जैमर लगाए जाएंगे। इनकी क्षमता ‘फाइव जी’ नेटवर्क तक कवर करने की होगी।
अभी पिछले महीने में वाराणसी जिला जेल में कुख्यात अपराधी सागर मलिक मोबाइल से बात करते पकड़ा गया था। पता चला था कि जेलों में जो जैमर लगाए गए हैं, वह केवल टू जी फोन के सिग्नल को ही कवर कर निष्क्रिय कर पाते हैं।
अब ज्यादातर फोन थ्री जी और फोर जी हैं। इन्हें पहले के लगे जैमर कवर नहीं कर पाते हैं। जेलों में बंद अपराधी धड़ल्ले से इसका फायदा उठा रहे हैं।
प्रदेश की कई जेलों से ऐसी शिकायताें के बाद सूबे की सरकार अब 12 जेलों में पहले के लगे जैमरों को अपग्रेड करने जा रही है।
साथ ही 12 जेलों में नए जैमर लगवाने जा रही है। इसका काम रिलायंस को दिया गया है। ये जैमर थ्री जी और फोर जी के अलावा फाइव जी तक के फोन को भी कवर करेंगे। वाराणसी में अगले महीने से जैमर को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि जैमर को अपग्रेड करने के लिए शासन को अवगत कराया गया था। नए जैमर अत्याधुनिक तकनीक के होंगे। उनकी क्षमता फाइव जी नेटवर्क तक कवर करने की होगी।

Trending Videos
यहां लगेंगे जैमर और इन जेलों में होंगे अपग्रेड
इन जेलों में जैमर होंगे
जिला कारागार वाराणसी, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़, गोरखपुर एवं केंद्रीय कारागार नैनी और आगरा
इन जेलों में नए जैमर
जिला कारागार अलीगढ़, एटा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, इटावा, बांदा, मैनपुरी, झांसी, जौनपुर, बलिया और केंद्रीय कारागार बरेली