फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5.24 lakh cheated in the name of updating KYC and PAN

Varanasi News: केवाईसी और पैन अपडेट करने के नाम पर 5.24 लाख ठगे

Sat, 08 Jul 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
5.24 lakh cheated in the name of updating KYC and PAN
केवाईसी और पैन अपडेट करने के नाम पर हनुमान फाटक निवासी बुजुर्ग उमाशंकर से जालसाज ने पांच लाख 24 हजार 998 रुपये ठग लिए। बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लाख 45 हजार 563 रुपये सीज करा दिया है। आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक निवासी उमाशंकर ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से एक लिंक आया। उसके बाद एक मैसेज आया कि केवाईसी और पैन अपडेट कर दीजिए। अन्यथा की स्थिति में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित आपका एप ब्लाक हो जाएगा। इस पर उमाशंकर ने लिंक को क्लिक कर बैंक की अपनी आईडी, पासवर्ड और ओटीपी संबंधित विवरण डाल दिया। विवरण डालते ही उनके खाते से 24 हजार 999 रुपये कटने का मैसेज आया। फिर, उमाशंकर के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया और कहा गया कि आपका केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है। दोबारा केवाईसी अपडेट करिए तो खाते से कटा पैसा वापस हो जाएगा। उमाशंकर ने बताया कि इसके बाद फिर फोन आया और कहा गया कि नोएडा के सेक्टर-तीन स्थित एसबीआई मुख्यालय से सीनियर मैनेजर मोहित शर्मा बोल रहा हूं। मोहित शर्मा ने केवाईसी अपडेट करने को कहा और खाते से कटा हुआ पैसा वापस होने का आश्वासन दिया। इसके बाद फिर उस लिंक पर बैंक की आईडी, पासवर्ड व ओटीपी का विवरण उन्होंने डाला तो खाते से चार लाख 99 हजार 999 रुपये कट गया। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार लाख 45 हजार 563 रुपये सीज करा दिया गया है। प्रकरण की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article