{"_id":"5c896ebcbdec22145544df8b","slug":"51552510652-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के रास्ते पीएम मोदी को काशी में घेरेंगी प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के रास्ते पीएम मोदी को काशी में घेरेंगी प्रियंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांग्रेस अब मां गंगा के सहारे काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्वांचल के दौरे के लिए मां गंगा की यात्रा करेंगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो चुनावी अभियान को धार देने, नमामि गंगे व मिशन फार क्लीन गंगा की हकीकत जानने और जनता से रूबरू होने के लिए प्रियंका गांधी स्टीमर से प्रयागराज से सौ किलोमीटर दूरी तय करके वाराणसी पहुंचेंगी।
गुजरात से चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी 17 मार्च से यूपी के दौरे पर पहुंच रही हैं। वह प्रयागराज से गंगा के रास्ते काशी भी आएंगी। यूपी में चुनावी यात्रा की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री और अपने परनाना जवाहरलाल नेहरू की जन्मभूमि प्रयागराज से आशीर्वाद लेकर करेंगी। इसके बाद मां गंगा का आशीष लेकर वह काशी प्रस्थान करेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, प्रियंका प्रयागराज से विंध्याचल, मिर्जापुर होते हुए वाराणसी पहुंचेंगी। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी। इस दौरान वह 12 लोकसभा सीटों का दौरा करेंगी। पार्टी की तीसरी सूची जारी होने के बाद प्रियंका का दौरा शुरू होगा।