फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बलिया : स्पीड ब्रेकर से उछली पेड़ से भिड़ी बाइक, छात्रा की मौत

बलिया : स्पीड ब्रेकर से उछली पेड़ से भिड़ी बाइक, छात्रा की मौत

Sat, 09 Mar 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
बलिया : स्पीड ब्रेकर से उछली पेड़ से भिड़ी बाइक, छात्रा की मौत
गड़वार (बलिया)। त्रिकलपुर तिराहे सेगड़वार-फेफना मार्ग स्थित पेट्रोलपंप के पास शनिवार सुबह 9.30 बजे एक तेज रफ्तार स्पीड ब्रेकर पर उछल कर असंतुलित हुई और सामने कटे पेड़ से जा टकराई। इससे बाइक सवार रागिनी सिंह चौहान (21) की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे सत्यम चौहान (25) व अमन (24) दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सुखपुरा थाने के करमपुर खरहाटार गांव निवासी रागनी सिंह चौहान शहर के शिव विहार कॉलोनी स्थित हाईटेक एग्रीकल्चर सिटी नामक कंपनी में काम करती थी। शनिवार को अपने सहकर्मी सत्यम व अमन दोनों मऊ निवासी के साथ बाइक से बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय चिलकहर जा रही थी। तेज रफ्तार बाइक त्रिकालपुर तिराहे से गड़वार-फेफना मार्ग के पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित हो गई और सामने कटे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के पीछे बैठी रागिनी कई फीट ऊपर हवा में उछल कर पेड़ की डालियों से टकरा कर नीचे गिरी और इससे उसकी मौत हो गई। वहीं सत्यम और अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक ने बताया कि रागिनी का शव चचेरे भाई प्रमोद सिंह चौहान की देखरेख में पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed