{"_id":"5c574e03bdec220c0c3217e6","slug":"51549225475-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी महिला के साथ घूम रहे थे, पत्नी ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी महिला के साथ घूम रहे थे, पत्नी ने की हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जौनपुर के ग्रामीण बैंक के अधिकारी ब्रतधारी शुक्ला को कार में दूसरी महिला को बनारस घुमाना महंगा पड़ गया। कचहरी स्थित आंबेडकर चौराहे के पास बैंक अधिकारी की पत्नी माला देवी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखा तो कार रोक ली। इसके बाद दोनोें महिलाओं में कहासुनी के साथ ही सरेराह मारपीट शुरू हो गई। तमाशबीनों की भीड़ लग गई और आवागमन बाधित हो गया तो पुलिस पहुंची। माला देवी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर ब्रतधारी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
जौनपुर के बैंक अधिकारी ब्रतधारी शुक्ला घर पर काम बता कर बनारस आए थे। आंबेडकर चौराहा के समीप उनकी पत्नी माला देवी ने देखा कि उनके पति कार में किसी महिला के साथ घूम रहे हैं। यह देखते ही माला देवी ने कार रुकवाई और महिला से उसके बारे में पूछताछ शुरू की। इसी दौरान माला देवी और महिला में हाथापाई शुरू हो गई। सरेराह दो महिलाओं के बीच मारपीट होते देख मौके पर अच्छीखासी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अधिकारी के साथ मौजूद महिला का मेडिकल मुआयना कराया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि दोनों महिलाओं को छोड़ दिया गया है। ब्रतधारी शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।