{"_id":"5c574de8bdec2273a924910e","slug":"51549225448-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने रविवार को बारात में मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पीआरवी के हेड कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। सूचना पाकर मंडुवाडीह पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले।
यूपी 100 की पीआरवी को सूचना मिली थी कि मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने बारात में कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। पीआरवी लेकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि मंडुवाडीह निवासी सुरेंद्र अनायास ही लोगों के साथ मारपीट कर रहा है। इस पर पीआरवी के पुलिसकर्मी सुरेंद्र को पकड़ने लगे। इसके विरोध में सुरेंद्र और उसके दोस्तों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल रामजी शर्मा के सिर में डंडा लगने की वजह से वो घायल हो गए। पीआरवी के पुलिसकर्मियों की सूचना पर थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर थानाध्यक्ष ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसके दो दोस्तों की देर रात तक तलाश जारी थी।