फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय में रैगिंग, जांच शुरू

बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय में रैगिंग, जांच शुरू

Wed, 21 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय में रैगिंग, जांच शुरू
वाराणसी। बीएचयू के दंत चिकित्सा संकाय में रैगिंग का मामला सामने आया है। बीडीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग की गई है। इसकी कोई लिखित शिकायत तो किसी छात्र की ओर से एंटी रैगिंग सेल में नहीं की गई है लेकिन एक वीडियो सेल के चेयरमैन को भेजा गया है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यूजीसी की ओर से समय-समय पर रैगिंग पर अंकुश लगाने का आदेश तो दिया जाता है लेकिन इसका पालन नहीं हो पाता है। विश्वविद्यालय परिसर में इस साल रैगिंग का यह दूसरा मामला है। इसके पहले सितंबर महीने में विधि संकाय में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग हुई थी। छात्र ने इसकी शिकायत सेल के चेयरमैन से की थी, जिसमें जांच के बाद संकाय के छह छात्रों को निलंबित कर दिया गया था। अब नया मामला दंत चिकित्सा संकाय से जुड़ा है। यहां सोमवार को बीडीएस प्रथम वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग की बात सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो रैगिंग करने वालों ने छात्र को धमकी भी दी थी, इसी वजह से डरकर उसने लिखित शिकायत एंटी रैगिंग सेल में नहीं की है। मामले में जो वीडियो सेल के चेयरमैन को भेजा गया है, अब उसकी जांच संकाय स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर बनी सेल ने शुरू कर दी है। इस बारे में एंटी रैगिंग सेल के चेयरमैन में प्रो. वीएस मिश्रा ने बताया कि संकाय स्तर पर बनी रैगिंग कमेटी ने इसकी जानकारी दी है। मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है, बस एक वीडियो फुटेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed