फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शादी की फिजूलखर्ची रोकें, तालीम पर करें खर्च

शादी की फिजूलखर्ची रोकें, तालीम पर करें खर्च

Sat, 10 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
शादी की फिजूलखर्ची रोकें, तालीम पर करें खर्च
वाराणसी। बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों की ओर से संयुक्त सभा गुरुवार को पीलीकोठी में हुई। बुनकरों से अपील की गई कि वो शादी की फिजूलखर्ची को रोकें। बेहतर है कि इन पर खर्च करने की बजाय बच्चों की तालीम पर पैसे खर्च किए जाएं। चौदहों के सरदार मकबूल हसन, बाइसी के सरदार इकरामुद्दीन और पांचों के सरदार अली अहमद समेत सभी तंजीमों की सहमति से 28 बिंदुओं पर आधारिक एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

सभा में बतौर मुख्य अतिथि मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि बुनकर बिरादराना तंजीम की ये पहल न सिर्फ काबिल-ए-तारीफ है बल्कि वक्त का तकाजा भी यही है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वो इस पहल में अपनी भागीदारी करें। विशिष्ट अतिथि मौलाना नसीर सेराजी ने कहा कि मुस्लिम समाज के पिछड़ेपन की बहुत सी वजहों में एक तालीम भी है। तालीम में मुसलमान पीछे हैं और हमें एक साथ मिलकर इस कमी को दूर करना होगा। अध्यक्षता चौदहों के सरदार मकबूल हसन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कारी अताउल गफ्फार ने तिलावते कलाम पाक से किया। संचालन इशरत उस्मानी और शुक्रिया मौलाना अब्दुल अजीज मजहरी ने अदा किया। सभा में हाजी अब्दुल वहीद, मौलाना मोहम्मद नईम, सैयद हसन, हाजी अजीजुल हक, सरदार अलीमुद्दीन, अब्दुल हमीद, जैनुल हुदा, खुर्शीद आलम, मोईनुद्दीन, नसीर अहमद, अब्दुल लतीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed