{"_id":"5bd8c16cbdec22699a739a18","slug":"51540931948-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी परिषद के सदस्य पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी परिषद के सदस्य पर मारपीट का आरोप
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी परिषद के सदस्य शाहनवाज और उसके दो साथियों पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का आरोप सिपाही रमाशंकर यादव ने लगाया है। सिपाही की तहरीर पर शाहनवाज और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मंगलवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चंदौली जिले के मुगलसराय थाने में तैनात सिपाही रमाशंकर यादव के अनुसार सेना भर्ती के मद्देनजर उसकी ड्यूटी इमिलिया घाट पर लगी थी। सोमवार की देर रात छावनी परिषद के सदस्य शाहनवाज अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से जा रहे थे। नशे में होने के कारण तीनों उससे टकरा कर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद शाहनवाज और उसके दोनों साथियों ने सिपाही के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।