फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चौकाघाट-लहरतारा कार्यस्थल से सेतु निगम समेटे निर्माण सामग्री

चौकाघाट-लहरतारा कार्यस्थल से सेतु निगम समेटे निर्माण सामग्री

Fri, 05 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
चौकाघाट-लहरतारा कार्यस्थल से सेतु निगम समेटे निर्माण सामग्री
वाराणसी। दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली को देखते हुए डीएम सुरेंद्र सिंह ने सेतु निर्माण निगम को चौकाघाट, लहरतारा सेतु के निर्माण से संबंधित सामग्रियों को 15 दिन में समेट कर मार्ग खाली कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि वरुणा नदी सेतु का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है इसके साथ ही विद्युत पोल हटवाने का कार्य भी साथ ही कराने का निर्देश दिया गया। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति बैठक गुरुवार को कैंप कार्यालय में डीएम ने ली। त्योहारों से पूर्व डीएम ने खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने सीएनडीएस द्वारा तहसील सदर में हवालात, कैंटीन तथा बैरक के निर्माण में अनावश्यक देरी करने तथा पुराने भवन को निष्प्रयोज्य घोषित कराने में 3 माह से लंबित रखने पर नाराजगी जताई। राजकीय निगम द्वारा 17.51 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी स्टोरी कारागार व दीवार का कार्य दिसंबर तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सभी निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब से बैठकों मे कार्य की प्रगति से संबंधित डिजिटल डायरी, फोटोग्राफ के साथ प्रतिभाग करें। आसरा योजना के अंतर्गत अकथा में 48 आवासों का निर्माण कराया जा चुका है। एक सप्ताह में इंटरलॉकिंग का कार्य, विद्युतीकरण का कार्य समय से पूरा कराने को कहा। राजीव आवास योजना के अंतर्गत 822 मकानों के सापेक्ष 340 आवास पूरे कराए गए तथा 15 का कार्य प्रगति पर है। 8 मंजिला न्यायालय का निर्माण कार्य माह जून 19 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिया। दीनदयाल अस्पताल पांडेपुर मे निर्माण कार्य 42 किया जा चुका है। शेष कार्य को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed