फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छह स्कूलों को मान्यता खत्म करने की चेतावनी

छह स्कूलों को मान्यता खत्म करने की चेतावनी

Sat, 25 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
छह स्कूलों को मान्यता खत्म करने की चेतावनी
वाराणसी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करने के मामले में शहर के छह विद्यालयों को बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से नोटिस जारी कर मान्यता खत्म करने की चेतावनी दी गई है। ये विद्यालय आरटीई के तहत दाखिला लेने में आनाकानी कर रहे हैं। इन विद्यालयों को नोटिस भेजकर बीएसए ने चेतावनी दी है कि अगर वो अपने यहां दाखिला नहीं लेते हैं तो उनके स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आरटीई के दायरे में आने वाले जिले के सभी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के दाखिले लिए जा रहे हैं लेकिन चार स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने शिकायत की है। इसमें रॉयल एकेडमी सरायसूर्जन बजरडीहा, बाल भारती इंग्लिश स्कूल लोहटिया, गुरुकुल मांटेसरी स्कूल की तीन शाखा खजूरी, अकथा व नाटी इमली और सनबीम चोलापुर शामिल हैं। रॉयल एकेडमी में आरटीई के तहत दाखिले के लिए 20, गुरुकुल मांटेसरी में 43, सनबीम चोलापुर में आठ बच्चों की सूची भेजी गई है। इन तीनों ही विद्यालयों ने एक भी बच्चे का दाखिला नहीं लिया। वहीं बाल भारती इंग्लिश स्कूल में 25 की सूची भेजी गई थी लेकिन यहां केवल पांच बच्चों का ही दाखिला लिया गया। इस तरह करीब सौ अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए बीएसए कार्यालय से लेकर डीएम तक का दरवाजा खटखटा रहे हैं। बीएसए जय सिंह के अनुसार इन विद्यालयों को कई बार नोटिस जारी की गई है। अब इन स्कूलों की मान्यता खत्म करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed