{"_id":"5b60b5234f1c1b8f568b77c1","slug":"51533064483-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कब्रिस्तान में दफन हुए दोनों शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कब्रिस्तान में दफन हुए दोनों शव
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। आलमपुर नई बस्ती में घर में घुस कर किशोरी को जलाने और आरोपी के आत्महत्या करने के बाद मोहल्ले मे भारी फोर्स तैनात है। मंगलवार को दोनों के शव एक ही कब्रिस्तान में दफन किए गए। दोनों के जनाजे में भारी भीड़ रही। गंभीर रूप से जली छात्रा की मौत वाराणसी में इलाज के दौरान हो गई थी। वाराणसी में ही शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार की शाम चार बजे घर पहुंचा। इसके बाद करीब सात बजे उसका जनाजा निकला, जिसमें भारी भीड़ रही। इसके बाद आलमपुर नईबस्ती के कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। इसके करीब एक घंटे पहले किशोरी को जलाने के आरोपी की शव इसी कब्रिस्तान में दफनाया गया। उसका शव अपराह्न तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा था। इस दौरान उसके घर और मुहल्ले में भारी भीड़ रही। दोनों के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। सीओ ने बताया कि ला एंड आर्डर हमारी पहली प्राथमिकता है। वहीं, किशोरी और आरोपी की मौत के बाद पुलिस के सामने सच्चाई का खुलासा करने की बड़ी चुनौती है। अभी रहस्य बना हुआ है कि आरोपी ने यदि लड़की को जलाया तो फिर उसने आत्महत्या क्यों की? मृतक का पिता अब्बास रो-रो कर दुहाई देता रहा कि उसका लड़का बेगुनाह था। उसे झूठे मुकदमे में फंसाया गया था। वह यह भी कहता रहा कि उसका लड़का ट्रेन से नहीं कटा। उसकी मौत की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय के अनुसार विवेचना के बाद ही सारे सवालों के जवाब मिल पाएंगे।
विज्ञापन