{"_id":"5b5e10304f1c1b764d8b57f1","slug":"51532891184-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से लटक गई शिक्षक की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे से लटक गई शिक्षक की पत्नी
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में रविवार की दोपहर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षक मूल रूप से जौनपुर के केराकत के रहने वाले है और मृतका का मायमा वरासतपुर गांव में है।
जौनपुर के केराकत निवासी श्यामनाथ गुप्ता भदोही विकास खंड के किसी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। कई माह से वह हास्टल चौराहे के समीप पटेल नगर में एक किराए का कमरा लेकर पत्नी संगीता देवी (32) और बच्चो संग रहता है। श्यामनाथ ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण वह कमरे में सो रहा था। दोपहर में करीब एक बजे बेटी ने आकर बताया कि मम्मी ने फांसी लगा ली है। तत्काल मैं कमरे में पहुंचा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने बताया कि संगीता की तबीयत खराब चल रही थी। बीएचयू में उसकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर बाद पहुंची ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, खबर लगते ही शिक्षक के घर वाले और संगीता के मायके वाले भी पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतका का मायका जौनपुर जिले में बदलापुर के वरासतपुर गांव में है। कोतवाली पुलिस इसे आत्महत्या मान कर चल रही है। मृतका के तीन बच्चे हैं। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।