फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीएम ने एडीओ को लगाई फटकार बीडीओ को दी हिदायत

डीएम ने एडीओ को लगाई फटकार बीडीओ को दी हिदायत

Tue, 06 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने एडीओ को लगाई फटकार बीडीओ को दी हिदायत
सेवापुरी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने सोमवार की शाम सेवापुरी ब्लाक व कपसेठी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एडीओं एसटी संजय कुमार को फटकार लगाते हुए बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह को कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने ब्लाक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही। वही डीएम ने कपसेठी थाने पर का निरीक्षण करने के बाद थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को अपराधियों से सख्ती से निपटने व पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित करने का आदेश दिया। उन्होंने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंच कर सबसे पहले योजनाओं का पासबुक देखा उसके बाद एवं सिंचाई के लक्ष्य की जानकारी ली। डीएम ने एडीओ एसटी से उनके कार्यों की जानकारी मांगी तो वह चुप हो गए। जिस पर उन्होंने उन्हें जमकर फटकार लगाई। डीएम ने मनरेगा के भुगतान की जानकारी लेने के साथ कार्यालय व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। पत्रावलियों के रखरखाव सही न मिलने पर नाराजगी जताई। बीडीओ ने खरगूपुर ग्राम पंचायत में 14 वनवासियों के पीएम आवास का निर्माण विवादित भूमि होने के कारण नहीं बनने की बात बताई जिस पर डीएम ने एसडीएम को तत्काल मामले का निस्तारण कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed