{"_id":"5a5fb90d4f1c1b6b268b50e7","slug":"51516222733-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हैलो, राहुल बोल रहा हूं... सेल्स टैक्स विभाग में बम रखा है...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हैलो, राहुल बोल रहा हूं... सेल्स टैक्स विभाग में बम रखा है...’
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ‘हैलो, राहुल बोल रहा हूं... सेल्स टैक्स विभाग में मैंने बम रखते हुए देखा है।’ सौ नंबर पर बुधवार को यह सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस और बम निरोधक दस्ता चेतगंज स्थित वाणिज्य कर विभाग पहुंचा तो वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता और आमजन बाहर भागने लगे। वहीं, जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी वह स्विच ऑफ बताने लगा। बम निरोधक दस्ते ने वाणिज्य कर कार्यालय परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला और बम मिलने की तस्दीक नहीं हुई तो सभी वापस लौट गए। मामले को लेकर चेतगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद से तस्दीक की जा रही है।
लखनऊ स्थित सौ नंबर के कॉल सेंटर से मिले निर्देश के आधार पर यूपी 100 की पीआरवी, चेतगंज पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि जिस नंबर से कॉल आई थी वह ट्रूकॉलर पर सोनू सेठ के नाम से रजिस्टर्ड बता रहा था। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस नंबर से सूचना आई थी वह स्विच ऑफ बता रहा है। वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में कहीं कुछ नहीं मिला। प्रतीत हो रहा है कि यह किसी की शरारत है। एहतियातन रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, गंगा घाटों सहित शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग कराई जा रही है। जिसने भी कॉल की थी उसे सर्विलांस की मदद से जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।