फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जापानी पर्यटक का बैग छीनकर भागे उचक्के

जापानी पर्यटक का बैग छीनकर भागे उचक्के

Sat, 30 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
जापानी पर्यटक का बैग छीनकर भागे उचक्के
वाराणसी। पर्यटकों के साथ चोरी, छिनैती की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। 15 दिन के भीतर उचक्कों ने शुक्रवार को दोबारा जापानी पर्यटक को निशाना बनाया। कैंट रेलवे स्टेशन परिसर पर दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्के पर्यटक का बैग छीनकर फरार हो गए। जीआरपी उनकी तलाश में इधर-उधर भटकती रही लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

पांडेयघाट स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे जापानी पर्यटक ताकूमी एडी अपने एक मित्र के साथ रिजर्वेशन टिकट लेने के लिए दोपहर में कैंट स्टेशन पहुंचे थे। आरक्षण केंद्र पर पर्यटक को बताया गया कि उन्हें पूछताछ काउंटर के पास स्थित आईटीबी (इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो) से टिकट मिलेगा। जापानी पर्यटक ने पर्यटक पुलिस को बताया कि आईटीबी जाते समय इंडियन बैंक के एटीएम के पास उसे दो बाइक सवारों ने रोक लिया। कुछ देर बातों में उलझाने के बाद बैग छीनकर दोनों फरार हो गए। इसके बाद पर्यटक पुलिस ने उसे जीआरपी थाने पहुंचाया। उसकी शिकायत के आधार पर जीआरपी ने तत्काल सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्मों पर आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में बैग चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पर्यटक के बैग में ड्रोन कैमरा, हाई डेफिनेशन कैमरा और आई फोन था। जीआरपी इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई लेकिन उसमें उचक्के तो दूर पर्यटक ही नजर नहीं आ आ रहा। उन्होंने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed