{"_id":"5a2af6c64f1c1b6a118b6b37","slug":"51512765126-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से मांगी गई बाकी बचे किसानों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों से मांगी गई बाकी बचे किसानों की सूची
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। किसान ऋण मोचन योजना के तहत जिले में 22415 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र दिया गया है। इसके अलावा 31 मार्च 2016 तक लोन लेने वाले बाकी बचे किसानों की सूची बैंकों से मांगी गई है। इनकी संख्या तकरीबन दो से ढाई हजार के आसपास होगी। इस संबंध में शासन ने कृषि विभाग से पात्र किसानों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने बताया कि 31 मार्च 2016 तक बैंकों से ऋण लेने वाले वो किसान जिन्होंने 31 मार्च 2017 तक लोन भरा है। जिनका लोन बच गया है। उनका अधिकतम एक लाख रुपये तक का ऋण सरकार भरेगी। बैंकों ने पूर्व में जो सूची उपलब्ध कराई थी उसके आधार पर 22415 किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिया गया है। इस दौरान कुछ किसानों ने आपत्ति की कि पात्र होने के बाद भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया गया। इसके बाद बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे पात्रों की सूची भेजे। इसके आधार पर सत्यापन के बाद सूची शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर से ही किसानों का ऋण उनके बैंकों को चली जाएगी। बैंकों से एक सप्ताह के भीतर सूची मांगी गई है।