फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईआईटी बीएचयू का दीक्षांत समारोह सात को

आईआईटी बीएचयू का दीक्षांत समारोह सात को

Wed, 04 Oct 2017 02:19 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू का दीक्षांत समारोह सात को
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू का छठा दीक्षांत समारोह सात अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 45 मेधावियों को स्वर्ण पदकों से नवाजा जाएगा। सर्वाधिक छह-छह मेडल बीटेक की छात्रा मृणाल मोदी और मनु अग्रवाल को मिलेंगे। संस्थान में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे स्वतंत्रता भवन में होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के डायरेक्टर किरण कार्निक और समाजसेवी सोम देव त्यागी होंगे। दोनों अतिथि मेधावियों को मेडल और डिग्री प्रदान करेंगे। अध्यक्षता निदेशक प्रो. राजीव संगल करेंगे। छह अक्तूबर को दीक्षांत परिधान का वितरण और समारोह का रिहर्सल किया जाएगा। फिर सात अक्तूबर को दीक्षांत समारोह के बाद अपराह्न ढाई बजे से उपाधियां वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं, समारोह में केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा मृणाल मोदी और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की मनु अग्रवाल को सर्वाधिक छह-छह गोल्ड मेडल मिलेंगे। मृणाल को दो नगद पुरस्कार और मनु अग्रवाल एक रजत पदक भी दिया जाएगा। इसी तरह मेकैनिकल इंजीनियरिंग के आकाश राय को पांच गोल्ड मेडल, इलेक्ट्रिकल के हर्ष कुमार केडिया और इलेक्ट्रानिक्स के वैभव गोयल को चार-चार स्वर्ण पदकों से नवाजा जाएगा। सिविल इंजीनियरिंग के रणवीर सिंह और मैटलर्जी के प्रभुतोष कुमार को तीन-तीन गोल्ड मेडल मिलेंगे। दीक्षांत समारोह में पहली बार निदेशक स्वर्ण पदक भी शामिल किया गया है। आल राउंड परफार्मेंस के लिए यह पदक गोपाल गर्ग को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed