{"_id":"5999ed834f1c1b28388b4857","slug":"51503260035-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में अजय मरदह के इशारे पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में अजय मरदह के इशारे पर मारपीट
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बसपा नेता रामबिहारी चौबे की हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध अजय मरदह सलाखों के पीछे बंदियों के बीच वर्चस्व स्थापित करने के फेर में जुटा है। जेल सूत्रों के अनुसार वर्चस्व की इसी लड़ाई में रविवार को अजय मरदह के एक गुर्गे ने एक राइटर की पिटाई कर दी। मारपीट देख अन्य बंदियों ने राइटर के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर कारागार प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बंदियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
गाजीपुर जिले के मरदह क्षेत्र निवासी अजय कुमार सिंह और गुड्डू की जरायम जगत में पहचान एमएलसी बृजेश सिंह के शूटर के तौर पर रही है। जेल सूत्रों के अनुसार खुद को बृजेश सिंह का करीबी बताते हुए अजय मरदह अन्य बंदियों पर रौब झाड़ता है और हमेशा अर्दब में लेने की कोशिश करता है। जेल की 11 नंबर बैरक में निरुद्ध अजय मरदह के इशारे पर रविवार की सुबह नाई से बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक राइटर की पिटाई कर दी गई। संयोग ही था कि मामले ने तूल नहीं पकड़ा और सब कुछ रफा-दफा हो गया।
वहीं, जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय का कहना है कि मारपीट और नारेबाजी जैसी बातें बेबुनियाद हैं। जेल में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं तो किसी बात को लेकर थोड़ी-बहुत कहासुनी होती रहती है। सभी बैरकों पर हमारी निगाह है, जो बंदी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है उसके खिलाफ सख्ती बरती जाती है।