फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5,001 Lamps Symbolizing Religious Harmony Lit on the Banks of the Varuna

Varanasi News: वरुणातट पर सर्वधर्म समभाव के जले 5001 दीप

Sun, 19 Apr 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
5,001 Lamps Symbolizing Religious Harmony Lit on the Banks of the Varuna
*अधर्म के अंत,न्याय स्थापना ,साहस ,ज्ञान के प्रतीक को लेकर वरुणा घाट पर भव्य दीपोत्सव सम्पन्न*
भगवान परशुराम के जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को पंचकोशी के तीसरे पड़ाव रामेश्वर स्थित आदि गंगा वरुणा नदी घाट पर सर्व धर्म समभाव के साथ दीपदान हुआ। रामेश्वर मन्दिर पीठाधीश्वर आचार्य पं. अन्नू तिवारी, मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुहम्मद अख्तर रजा, सरदार मंजीत सिंह, फादर पैट्रिक्स, रविदास मंदिर के महंत राजबली दास ने 5001 दीप जलाकर उन्हें याद किया। कहा कि सनातन संस्कृति जो सभी को अपने मे समेटकर चलती है। इसे जीवंत करने की जरूरत है। इसके बाद संगोष्ठी में अखिल भारतीय मनीषी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं। अधर्म के अंत, न्याय की स्थापना, साहस व ज्ञान के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। परिषद के महासचिव दीवाकर द्विवेदी, उपाध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्र ने भी विचार रखे। विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक तीर्थस्थलों के विकास व सुंदरीकरण के लिए कटिबद्ध है। काशी खण्ड के सर्वांगीण विकास का कार्य जल्द पूरा होगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह, रामप्रकाश दुबे, रामप्रकाश सिंह ''''बीरू'''', केएल पथिक, हिटलर सिंह, मधुवन यादव, डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. जीपी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed