फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5000 street lights will not be illuminated on Diwali in Smart City Kashi

Varanasi News: स्मार्ट सिटी काशी में दीपावली पर रोशन नहीं हो सकेंगी 5000 स्ट्रीट लाइटें

Fri, 25 Oct 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
5000 street lights will not be illuminated on Diwali in Smart City Kashi
नगर निगम में कई सड़कें, कॉलोनियां अब तक अंधेरे में, नगर निगम की बैठकों में उठा कई बार मुद्दा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भी दे चुके हैं निर्देश, दीपावली तक ठीक हो जाएं सभी स्ट्रीट लाइटें

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। स्मार्ट सिटी काशी की कई सड़कें, कॉलोनियां दीपावली पर अंधेरे में ही रहेंगी। करीब दो महीने पहले काशी में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर निर्देश दिए थे किए दीपावली से पहले सभी स्ट्रीट लाइट ठीक करा लें। तब शायद ही किसी ने सोचा हो कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी कई सड़कें अंधेरे में रहेंगी। जबकि अफसर शुरू से दावा कर थे कि दीपावली तक सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक हो जाएंगी।
फिलहाल यह दावे कागजी ही रहेंगे। कारण, दीपोत्सव शुरू होने में अब सिर्फ पांच दिन ही बचे हैं और करीब पांच हजार स्ट्रीट लाइटें अभी खराब पड़ी हैं। नगर निगम की बोर्ड और कार्यकारिणी बैठक में भी कई बार स्ट्रीट लाइटों को लेकर हंगामा हुआ था। पार्षदों का कहना था कि नगर निगम के अफसरों से कई बार कहने के बाद भी स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं करते हैं। नई लाइटें आती हैं तो उन्हें लगाने में जानबूझकर देरी की जाती है।
विज्ञापन

भिटारी के पीछे बनी कॉलोनियों में अंधेरा पसरा हुआ है। यहां पोल लगे हैं, स्ट्रीट लाइटें लगीं हैं, लेकिन वह सभी खराब पड़ी हैं। कॉलोनी के रामकुमार गुप्ता, संदीप राउत ने बताया कि इस बारे में नगर निगम के अफसरों को जानकारी दी, लेकिन लाइटें अब तक नहीं जल सकी हैं। लल्लापुरा के पार्षद हारुन अंसारी ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई लाइटें खराब पड़ीं हैं। बोर्ड बैठक में भी कई बार मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन लाइटें ठीक नहीं हुईं हैं। इसी तरह चांदपुर इंडस्टि्रयल क्षेत्र, ककरमत्ता पुल, चौकाघाट के आगे के क्षेत्र में भी अंधेरा पसरा रहता है। यही हाल शहर की कई और अन्य सड़कों का है, खासकर जो शहर के बाहर के हिस्से में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में कई बार उठाते हैं मुद्दा, होता नहीं कुछ

आदि विश्वेश्वर वार्ड के पार्षद इंद्रेश सिंह और सुसुवाही के सुरेश पटेल ने बताया कि बैठकों में कई पार्षद यह मुद्दा उठाते रहते हैं। बारिश के मौसम में भी शहर में कई स्ट्रीट लाइटें खराब रहीं, लोग गिरकर चोटिल होते रहे, लेकिन नगर निगम ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यह अफसरों की लापरवाही के कारण होता है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी लाइटें सही नहीं हो पा रही हैं।

वर्जन

शहर में अधिकतर लाइटों को ठीक करा लिया गया है। बाकी बची हुई लाइटों को दीपावली तक ठीक करा लिया जाएगा। - एके सक्सेना, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed