फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   500 Shiv Sainiks arrested, police action against two leaders of Hinduist organizations

वाराणसी : श्रृंगार गौरी का जलाभिषेक करने जा रहे 500 शिवसैनिक गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 02:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वाराणसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Feb 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
500 Shiv Sainiks arrested, police action against two leaders of Hinduist organizations
शिवसैनिकों को गिरफ्तार करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र के रेड जोन स्थित श्रृंगार गौरी का जलाभिषेक करने जा रहे तकरीबन 500 शिवसैनिकों को दो अलग-अलग स्थान से पुलिस ने गिरफ्तार किया। एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद पांडेयपुर चौराहा और चितरंजन पार्क के समीप से इन्हें गिरफ्तार किया गया। यह सभी श्रृंगार गौरी का जलाभिषेक करने जाना चाहते थे। शिवसैनिक इस दौरान नारेबाजी करते हुए नजर आए। इनके साथ महिला कार्यकर्ता भी थीं और इसे देखते हुए पुलिस और अधिक सतर्क नजर आई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर शिवसैनिक ऐसी कोशिश करते हैं और गिरफ्तार कर लिया जाता है। उधर, हिंदू समाज पार्टी के रोशन पांडेय को शांतिभंग की आशंका के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हिंदूवादी संगठन के अरुण पाठक को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट किया गया है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर एहतियातन यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पुलिस इस बात की कोशिश कर रही है कि किसी भी हाल में कानून व्यस्था की स्थिति खराब न हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अहतियात के तौर पर यह कदम उठाए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed