Varanasi News: 500 संस्थानों ने नहीं जमा किया टीडीएस, नोटिस जारी कर मांगा जवाब; गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
Varanasi News: जांच के दौरान कई निजी संस्थानों में सबसे अधिक अनियमितताएं पाई गई हैं। इन संस्थाओं ने कर्मचारियों या ठेकेदारों से जितना टीडीएस काटा, उतनी राशि को रिटर्न में नहीं दर्शाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (टीडीएस) न जमा करने वाले विभागों और संस्थानों के खाते आयकर विभाग सीज करने की तैयारी है। सेमिनार से जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद जिले के 500 से अधिक फर्मों ने टीडीएस नहीं जमा किया है। विभाग ने 250 संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विभागीय जांच में सामने आया है कि 500 संस्थाओं ने टीडीएस की कटौती की, लेकिन सरकारी खाते में जमा नहीं किया। सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि टीडीएस काटने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की चूक या गलत जानकारी देने पर कार्रवाई की जाएगी।
10 हजार से एक लाख की पेनाल्टी का प्रावधान
पिछले वर्षों में जिन संस्थानों से टैक्स वसूला गया था, उनके पुराने दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। टीडीएस अधिकारी प्रवीण कुमार के अनुसार, टीडीएस की राशि 30 दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य है और नियमों के उल्लंघन पर 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की पेनाल्टी लगाई जा सकती है।
टीडीएस को लेकर विभागों और आम लोगों को जागरूक किया गया है। कई बार लोग रिटर्न में ठीक तरीके से टीडीएस दाखिल नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उनका टीडीएस नहीं दिख पाता है। - अनिरुद्ध कुमार, आयकर अधिकारी
छह पॉइंट पर होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सात जनवरी को पहली बार काशी आ रहे हैं। उनके आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की रूपरेखा शुक्रवार को सिगरा स्टेडियम में हुई बैठक में तय की गई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि महानगर के पदाधिकारी ढोल नगाड़े, डमरू दल, शंख ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर से चलकर गाजीपुर होते हुए शाम पांच बजे वाराणसी पहुंचेंगे। स्वागत के लिए महानगर में 6 पॉइंट बनाए गए हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहला पॉइंट आशापुर फ्लाईओवर के पास, दूसरा पॉइंट पहड़िया मंडी गेट के पास, तीसरा पॉइंट काली माता मंदिर, चौथा पॉइंट पुलिस लाइन चौराहा, पांचवा पॉइंट कचहरी गोलघर चौराहा और छठा पॉइंट सर्किट हाउस गेट बनाया गया है। प्रत्येक पॉइंट पर एक जन प्रतिनिधि भी स्वागत में रहेंगे। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी संबोधित किया। संचालन राहुल सिंह और धन्यवाद प्रकाश जिला अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने किया।