फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5 pairs of trains will run from Banaras from June 1, 3 trains from Ghazipur

एक जून से बनारस से चलेंगी 5 जोड़ी ट्रेनें, गाजीपुर से 3 ट्रेन, रेलवे स्टेशन से नहीं मिलेगा टिकट

Thu, 21 May 2020 12:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 21 May 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
5 pairs of trains will run from Banaras from June 1, 3 trains from Ghazipur
Special Train - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लॉक डाउन में थमे यात्री ट्रेनों के पहिए एक जून से खुल जाएंगे। 200 ट्रेनों को चलाए जाने के क्रम में वाराणसी से 5 जोड़ी ट्रेनें चलेंगीं। कैंट स्टेशन से कामायनी एक्सप्रेस, महानगरी, महामना, साबरमती और मंडुवाडीह स्टेशन से शिवगंगा एक्सप्रेस चलेगी। वहीं  गाजीपुर स्टेशन से सुहेलदेव एक्सप्रेस, गाजीपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस और बांद्रा-गाजीपुर एक्सप्रेस चलेगी। बुधवार की देर रात रेलवे बोर्ड ने ट्रेन में सफर करने की गाइडलाइन भी जारी कर दी।

विज्ञापन


ट्रेन में सफर के लिए स्टेशन से काउंटर टिकट नहीं मिलेगा। सिर्फ  बुजुर्गों, दिव्यांगों और रियायत वाले यात्रियों को ही काउंटर से टिकट जारी किया जाएगा। इसके अलावा 90 मिनट पूर्व यात्रियों को स्टेशन पहुंचना होगा। बगैर मास्क के किसी भी यात्री को स्टेशन परिसर और ट्रेन में नहीं प्रवेश मिलेगा। ट्रेन में कम्बल और चादर नहीं मिलेगा, आमने सामने भी यात्री नहीं बैठ सकेंगे। बिना आरक्षण टिकट के किसी को भी सफर की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन

घर से लाइये खाना पानी, एडवांस टिकट अब भूल जाइए

रेलवे बोर्ड के जॉइंट डायरेक्टर एपी सिंह ने बताया कि ट्रेन के अंदर पैंट्रीकार में खाना नहीं मिलेगा। यात्रियों को खुद घर से खाना लेकर आना होगा। वहीं एक माह के अंदर ही आरक्षण अब मान्य होगा। यानी कि अब 90 दिनों तक एडवांस टिकट नहीं हो सकेंगे। टिकट आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर ही मिलेंगे। हर यात्रियों की ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed