{"_id":"68af514d7306a342ab05d914","slug":"48384-candidates-will-appear-for-pet-exam-at-26-centers-in-the-district-varanasi-news-c-258-1-svns1002-136483-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जिले के 26 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा देंगे 48384 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जिले के 26 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा देंगे 48384 अभ्यर्थी
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से विभिन्न सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन जिले के 26 केंद्रों पर छह और सात सितंबर को होगा। दो दिन तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 48384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
दोनों दिन दो पालियों में बड़ी परीक्षा होगी, इसके लिए शनिवार और रविवार का दिन तय किया गया है। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी। परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक सेंटर में स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
दो दिन तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 48,384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। एक पाली में 12096 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे
डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। सौ मीटर के दायरे में कोई भी फोटो कापी, स्टेशनरी की दुकान नहीं खुलेगी। परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल, ब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी नहीं ले जा सकेंगे।