फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   476 fog safe devices are being upgraded to combat fog

Varanasi News: कोहरे से मुकाबला करने 476 फाॅग सेफ डिवाइस हो रहे अपग्रेड

Wed, 13 Nov 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
476 fog safe devices are being upgraded to combat fog
- पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से फाॅग सेफ डिवाइस को किया जा रहा है दुरूस्त
विज्ञापन

- रेल अधिकारियों ने दिए नियमित फुट प्लेट इंस्पेक्शन के निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। ठंड को देखते हुए कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी से चलने वाली ट्रेनों में 476 फॉग सेफ डिवाइस को दुरुस्त कराया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अधिकारियों ने नियमित फुट प्लेट इंस्पेक्शन के निर्देश दिए हैं।
हर साल कोहरे के कारण उत्तर भारत में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। ट्रेनें घंटों तक विलंब से चलती हैं। कई पैसेंजर, मेमू जैसी ट्रेनों का परिचालन रद्द भी कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति से मुकाबला करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। फॉग सेफ डिवाइस की बैटरी समेत अन्य चीजें दुरुस्त कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस सभी प्रकार के सिंगल लाइन, डबल लाइन, विद्युतीकृत और गैर विद्युतीकृत रेल खंडों में सभी प्रकार के विद्युत व डीजल इंजनों, ईएमयू, मेमू ट्रेनों में उपयुक्त है। घने कोहरे में भी लोको पायलटों को ये डिवाइस निर्धारित लैंड मार्क जैसे सिग्नल, समपार फाटक, स्थायी गति अवरोधक, न्यूट्रल सेक्शन की ऑनबोर्ड रियल टाइम इंफॉर्मेशन उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

इंजन तक आसानी से ले जा सकते हैं लोको पायलट
इसके अलावा 500 मीटर की दूरी तक आगे आने वाले निर्धारित लैंड मार्क की सूचना वॉयस मैसेज के साथ प्रदर्शित करता है। फॉग सेफ डिवाइस में 18 घंटे के लिए इन-विल्ट रिचार्जेबल बैटरी बैकअप का प्रावधान किया गया है। यह डिवाइस आकार में छोटा और वजन में हल्का व मजबूत है। इसे लोको पायलट अपनी ड्यूटी शुरू करने पर अपने साथ आसानी से इंजन तक ले जा सकते हैं। इसे इंजन के कैब डेस्क पर आसानी से रखा जाता है। इस डिवाइस की सहायता से ट्रेनों का संचालन सुरक्षित व संरक्षित ढंग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed