फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   450 athletes showcased their prowess in running, high jump, and shot put across 32 events.

Varanasi News: 32 स्पर्धाओं में 450 एथलीट ने दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में दिखाया दम

Sun, 20 Sep 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
450 athletes showcased their prowess in running, high jump, and shot put across 32 events.
डीएवी इंटर कॉलेज की मातृ संस्था आर्य विद्या सभा की ओर से वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को खेली गई। प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग की अलग अलग आयुवर्ग में 32 स्पर्धाओं में 450 छात्र- छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सचिन कुमार, लंबी कूद में सुधीर राय, ऊंची कूद में साहिल मौर्य, भाला फेंक में कृष्णा तथा गोला फेंक में कृष्णा यादव, चक्र फेंक में गौरव मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पवन कुमार पांडेय, गोला फेंक में सूरज प्रताप सागर, भाला तथा चक्का फेंक में अविनाश पटेल, लंबी तथा ऊंची कूद में राहुल चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आशीष कुमार, भाला फेंक में आशीष कुमार, गोला फेंक में अंश मौर्य, चक्का फेंक में ओम गुप्ता, ऊंची कूद में आशीष कुमार तथा लंबी कूद में नितिन चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मीनू, जूनियर वर्ग में नंदनी और सब-जूनियर वर्ग में वैष्णवी कुमारी पहली रहीं। शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बैच लगाकर अतिथियों का सम्मान किया। मौके पर डॉ. विवेक कुमार सिंह, परीक्षित सिंह, प्रदीप गुप्ता, मोहम्मद शहीद, राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed