{"_id":"5b0198c54f1c1bf36b8b4b99","slug":"44-person-gone-ill-after-take-prasad-at-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में चरणामृत पीने के बाद 44 पड़े बीमार, 10 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में चरणामृत पीने के बाद 44 पड़े बीमार, 10 की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 20 May 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग के चलते हुए उल्टी-दस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के एक गांव की यादव बस्ती में कथा के बाद चरणामृत पीने के बाद 44 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगे। 10 की हालत गंभीर देखकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। रविवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ितों का इलाज किया।
क्षेत्र के अरगजा पांडेय यादव बस्ती निवासी एक व्यक्ति के यहां शनिवार को कथा थी। कथा के बाद शाम चार बजे प्रसाद के रूप में 50 लोगों ने चरणामृत लिया। इसके कुछ देर बाद 44 लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। पीड़ितों में महिला, पुरुष, बच्चे सभी शामिल हैं।
10 की हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय को दी। इस पर उन्होंने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गांव में भेज दी। डॉ. वीरेंद्र के नेतृत्व में टीम रविवार की सुबह पहुंची और पीड़ितों का इलाज किया।
विज्ञापन
साथ ही गांव में क्लोरीन की दवाएं बंटवाई। डाक्टरों ने ग्रामीणों को ताजा भोजन करने और साफ पानी पीने की सलाह दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग हो गई थी। सभी का इलाज चल रहा है। 10 गंभीर मरीजों को सीएचसी विंध्याचल में भर्ती कराया गया।