फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने से कई क्षेत्रों में कटी बिजली

ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने से कई क्षेत्रों में कटी बिजली

Wed, 15 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने से कई क्षेत्रों में कटी बिजली
वाराणसी। ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने से कई क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्फाक नगर स्थित 11 केवी फीडर के पैनल की आउटगोइंग केबिल हीट हो जाने की वजह से दोपहर बाद 2:25 से 3:35 बजे तक बिजली कटी। इसी प्रकार भेलपुर 11केवी फीडर से जुड़े रेवड़ी तालाब में 400 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया। इसको बदलने के लिए 2:05 से 2:35 बजे तक शट डाउन लिया गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रेवड़ी तालाब में ट्रांसफार्मर जलने की वजह से भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। कालीमहाल से जुड़े 11 केवी फीडर से लगे ट्रांसफार्मर का डीओ और जंफर जल गया। इससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। सरायनंदन 11 केवी फीडर से जुड़े कृष्णदेव नगर में तार टूटने से एक घंटे पांच मिनट तक बिजली गुल रही। वहीं लोहता से जुडे़ केराकतपुर में एचटी जंफर टूट कर पोल में सट जाने की वजह से बिजली गुल हो गई। 2:55 से 3:35 तक आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं कोइलहवा उपकेंद्र पर डिस्क इंसुलेटर जल जाने के बाद उसे बदलने में तीन घंटे का वक्त लगा। मेहता नगर, कादीपुर, नार्मल स्कूल सहित आसपास की कॉलोनी के लोग प्रभावित रहे। सरैया में 11केवी ब्रेकर में फ्लैश ओवर होने की वजह से सुबह ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। संबंधित क्षेत्रों में बिजली की समस्या से आम लोगों को दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयागराज पारेषण विभाग के मुख्य अभियंता ने मंगलवार को भेलूपुर, डुबकिया, लेढ़ूपुर उपकेंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत सप्लाई के साथ ही समस्याओं और जरूरतों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed